जितिन के प्रयास से पूरनपुर के माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर 45 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाई ओवर
गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग समेत अन्य स्थानों पर भी फ्लाईओवर बनने की रिपोर्ट

पीलीभीत। नगरवासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद है, जिले के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पूरनपुर के माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से 45 करोड़ का स्टीमेट तैयार कर आंकलन राज्यसरकार को भेजा गया है। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से बाकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिले में नौगवां रेलवे क्रासिंग के बाद अब आसाम हाईवे पर प्लाईओवर बनने जा रहा है। इससे जिला मुख्यालय पर लोगों को आने जाने में सहूलितय होगी और रफ्तार बढ़ेगी। इसी के साथ राज्य सेतु निगम ने पीलीभीत शहर में गौहनिया चौराहे से कलीनगर को जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने और भोपतपुर में एक फ्लाईओवर समेत पूरनपुर नगर में माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। इसमें अपने स्तर से सर्वे कराया गया गया है. पूरी सर्वे रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी. ध्यान रहे कि पूरनपुर के लाइन पार साहूकारा क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है और माधोटांडा रेलवे फाटक पर जाम लगता है, लाइनपार वासी रेलवे लाइनों को कूद कर आवाज ही करते हैं पिछले दिनों गोरखपुर इज्जत नगर ट्रेन के विस्तार के दौरान नगर की महिलाओं ने प्रदर्शन किया था इसके बाद सांसद को ज्ञापन दिया गया था.




