क्राइम

खेत से लौट रहे युवक का जंगल किनारे मिला शव

पूरनपुर/पीलीभीत। खेत जुतवाकर घर लौट रहे बाइक सबार को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी इससे उसकी जंगल में ही मौत हो गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अचानक हुई घटना से परिजनों का होकर बुरा हाल है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी शंकर सिंह पुत्र रमेश सिंह 25 दिसंबर को चंदिया हजारा में खेत पर जुताई करने गया था। शाम 6:30 बजे युवक मोटरसाइकिल बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह धनाराघाट- पूरनपुर मार्ग पर जंगल में पहुंचा। तभी लापरवाही व तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमा भेजा था। मामले में मृतक के चाचा नारायण सिंह की ओर से पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लगातार लापरवाही और तेज रफ्तार बाहन की टक्कर से हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!