टॉप न्यूज़यूपी

महोफ रेंज में तार फेसिंग तोड़ खेतों में घुसे हाथी, फसलों को रौंदा

कांग्रेस नेता सैयद मो. जकी ने की मुआवजे की मांग

पीलीभीत. नेपाली हाथियों ने एक बार फिर दस्तक दे दी है बीती रात महोफ रेंज की तार फेंसिंग तोड़कर नेपाली हाथी खेतों में घुस गए और गेहूं की फसल को बुरी तरह रौंद डाला, हाथियों की चहल कदमी से किसानों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पूरी रात जाकर काटी, कांग्रेस नेता सैयद मोहम्मद जकी ने पूरे घटनाक्रम से प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की है. पड़ोसी देश नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से नेपाली हाथियों की दस्तक बनी रहती है. साल भर नेपाली आती आवाजाही करते रहते हैं. पिछले साल नेपाल से आए दो हाथियों ने जमकर तबाही की थी जिन्हें बामुश्किल खदेड़ा गया था, अभी पिछले दिनों एक हाथी भटक कर आ गया था जो पीटीआर के जंगल में चहल कदमी करता रहा. इधर बताते हैं कि बीती रात हाथियों का एक झुंड महोफ रेंज में आ गया, इन हाथियों ने महोफ रेंज की तार फेंसिंग को तोड़ दिया और पडोस के गेहूं के खेतों में घुस गए यहां हाथियों ने चहल कदमी करते हुए गेहूं और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया, बताते हैं कि जिस स्थान पर हाथी घुसे उससे कुछ दूरी पर महोफ गांव है. गांव वालों को जब हाथियों के आने की सूचना मिली तब उनमें दहशत फैल गई और उन्होंने शोर शराबा कर हाथियों को भगाया. बहरहाल हाथी इसी क्षेत्र में अभी चहलकदमी कर रहे हैं जिससे किसानों में दहशत का माहौल है और उन्होंने खेतों पर जाना छोड़ दिया है. इस संबंध में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाथियों की संख्या जानने और निगरानी के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!