टॉप न्यूज़
पूरनपुर में वकीलों और बिजली कर्मियों में समझौता, 6 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल
दिन भर कोतवाली में लगा रहा जमघट

- पूरनपुर. बिजली कनेक्शन काटे जाने के विवाद में मंगलवार को अधिवक्ता और बिजली कर्मी आमने सामने आ गए। एसडीओ कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं से विवाद के बाद बिजली कर्मियों ने नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी करीब 6 घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया तब कहीं विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी. बताया जा रहा है कि सोमवार को बिजली कर्मियों ने किसी अधिवक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इसी को लेकर कई अधिवक्ता मंगलवार को एसडीओ से मिलने बिजली उपकेंद्र पहुंचे। एसडीओ के मौजूद न होने पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान वकीलों ने कैशियर की पिटाईभीश्र कर दी। इससे गुस्साए बिजली कर्मियों ने नगर की बिजली आपूर्ति रोक दी। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। एसडीएम और सीओ दोनों पक्षों से बात कर रहे थे। कोतवाली पहुंचे कैशियर ने अधिवक्ताओं की ओर से पिटाई का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ प्रतीक दहिया ने दोनों षक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया.




