रूपपुर कृपा में हाईवे पर सराफ की दुकान के ताले तोड़ कर 2 किलो चांदी चोरी
एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, खुलासे के निर्देश
पीलीभीत. बीती रात बीसलपुर हाइवे पर असम पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक सराफ की दुकान के ताले चटकाकर चोर दो किलो चांदी समेत चांदी के जेवरात चुरा ले गए. सुबह दुकान खोलने गए दुकान स्वामी को चोरी की जानकारी हुई तब हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए हैं. सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कृपा निवासी नितिन सक्सेना पुत्र अशोक कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव में हाईवे पर उसकी एस एच ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है बराबर में टेंट हाउस है जिस पर कई लड़के काम करते हैं बीती रात चोर उसकी दुकान में घुस गए और 2 किलो चांदी व चांदी के जेवरात चुरा ले गए, सुबह दुकान पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी हुई. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. सुनगढ़ी कोतवाल नरेश त्यागी का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा. व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के गोदाम पर भी घुसा चोर, सीसीटीवी में कैद पीलीभीत. सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की वारदातों में भी इजाफा हुआ है सुबह तडके आसाम चौकी क्षेत्र के नौगवां पकडिया में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के गोदाम में एक चोर घुस गया और वह तमाम सामान चुरा ले गया. उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई.



