
पूरनपुर. शारदा नदी के धनाराघाट पर पेंटून पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया जिस पर आज से आवागमन शुरू कर दिया गया है. पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद पेंटून पुल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद इस पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है. पुल शुरू होने से टांस शारदा क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी सीधे जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से जुड़ गई है क्योंकि यह ट्रांस-शारदा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहाँ पक्के पुल की मांग लंबे समय से है; हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार पक्के पुल का काम शुरू हो चुका है और ठेकेदार कंपनी तेजी से काम कर रही है, हालांकि, पानी के स्तर और टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण अस्थायी पांटून पुल के खुलने में भी देरी हुई, लेकिन अब शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और दुधवा नेशनल पार्क वा पड़ोसी देश नेपाल धनगढ़ी पहुंचना आसान होगा।




