लोकल न्यूज़

विस चुनाव में पीलीभीत में 132 मतदेय स्थल और बढाए गए

पीलीभीत। आगामी विधान सभा चुनावों के मददेनजर  जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग ने अनुमोदित कर दिया है। अब जिले में 132 मतदेय स्थल और बढ़ाए जाएंगे इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बीएलओ की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में दूर दराज के स्थान पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, भेजे गए प्रस्तावों के क्रियान्वयन के अंतर्गत जिले में सदर समेत बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर चारों ही विधान सभा में मतदेय स्थलों को बढ़ाने की अनुमति मिली है। सबसे अधिक मतदेय स्थल सदर क्षेत्र में और सबसे कम बीसलपुर क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं। विधानसभा चुनावों में अब मतदाताओं को दूर नहीं जाना पडेगा.  मतदेय स्थल बनने से नजदीक ही वोट डालने की अधिक सुविधा मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!