
पूरनपुर। बुधवार रात खटीमा से माधोटांडा आ रहे लोगों ने रोड में बाघ को देख देख कार धीमी कर ली। जंगल में जाने के बाद कार सवार आगे रवाना हुए। माधोटांडा खटीमा के बीच करीब 30 किलोमीटर जंगल मार्ग पड़ता है। इस रोड में झनकईया पुलिस थाने से आगे चलने पर अक्सर बाघ,भालू आदि वन्यजीव रोड में दिखाई देते रहते हैं।बुधवार को खटीमा से माधोटांडा आ रहे कार सवार लोगों ने लालपुल के निकट रोड में बाघ को देखते ही कार धीमी कर ली। करीब दो मिनट तक बाघ कार के आगे चलता हुआ जंगल में चला गया। तब कार सवार आगे रवाना हुए।
तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद, मैनाकोट, मल्लपुर खजुरिया, सुखदासपुर, पिपरिया संतोष आदि गांवों के अनेक लोग इसी मार्ग से रोजाना खटीमा आते जाते हैं। लोगों का कहना है आए दिन बाघ, भालू और अन्य वन्यजीव जंगल मार्ग में दिखाई देते हैं।




