क्राइम

पूरनपुर के नोबेल हास्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आई थी अल्ट्रासाउंड कराने, कर दिया ऑपरेशन

पूरनपुर/पीलीभीत। अन ट्रेंड स्टाफ के ऑपरेशन करने के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रात में ब्लीडिंग होने से स्टाफ घबरा गया। इसके बाद सुबह उसको पीलीभीत इलाज के लिए रेफर कर दिया। कुछ ही देर में विवाहिता की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौता की भी प्रयास चलते रहे।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा निवासी शाहिद बेग की पत्नी शायरा बेगम 35 वर्ष शुक्रवार अपनी सास के साथ पूरनपुर अल्ट्रासाउंड कराने पर आई थी। गर्भ में शिशु को दिक्कत होने पर वह सिटी सेंटर में खुले नोबेल हास्पिटल में पहुंची। यहां मौजूद स्टाफ ने महिला और उसकी सास को डरा दिया। इसके बाद परिवार के कुछ जिम्मेदारी व्यक्ति के बिना ही महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। अधिक रक्तस्राव होने के उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह स्टाफ ने महिला को बिना ऑक्सीजन की गाड़ी पर पीलीभीत रेफर कर दिया। परिजनों ने जब पल्स चेक की तो उसकी मौत होने की जानकारी लगी। इससे नाराज परिवार के लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। कार्रवाई के डर से स्टाफ अस्पताल से फरार हो गया। घटना को लेकर काफी संख्या में भीड़ इकट्टी हो गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मामले में परिजनों ने लापरवाही से विवाहिता की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में समझौते को लेकर भी काफी लोग जुटे रहे। बताया जा रहा बरेली का एक व्यक्ति अस्पताल का संचालन कर रहा है।
——

अस्पताल में महिला की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। मैं खुद टीम के साथ पहुंचकर इसकी जांच करुंगा।
डॉक्टर मनीष राज शर्मा एमओआईसी पूरनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!