क्राइम

बिलसंडा में सात बीघा जमीन को लेकर भाई ने की भाई की हत्या

पुलिस ने गड्डा खुदवाकर शव बरामद किया

बिलसंडा/ पीलीभीत. थाना क्षेत्र के लिलहर गांव में जमीन के लालच में मझले भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। शव घर में करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच और पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कुबूल की। युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई। पुलिस गड्ढा खुदवाकर शव बरामदगी के प्रयास में जुटी है। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी गांव पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है. बीसलपुर कोतवाली के गांव भौरूआ निवासी हंसराज (35) पुत्र करन सिंह तीन भाई थे। वह अपने बड़े भाई पृथ्वीराज के साथ भौरुआ में रहता था। मझला भाई नक्षत्रपाल सिंह अपनी ननिहाल बिलसंडा थाना के लिलहर गांव में परिवार सहित रहता है। परिजनों का कहना है कि ननिहाल में उन्हें सात बीघा जमीन मिली है। इसी जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा है। 12 दिसंबर को हंसराज अपने बड़े भाई को बताकर लिलहर आया था। वापस न जाने पर भाई पृथ्वीराज ने पुलिस को सूचना दी और मझले भाई नक्षत्रपाल पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया। शुक्रवार की शाम के करीब चार बजे पुलिस गांव पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की तो नक्षत्रपाल ने हंसराज की हत्या कर शव जमीन में दबा देने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि हंसराज की हत्या 14 दिसंबर को की गई। पहले नक्षत्रपाल ने गांव के बाहर मंडी के पास उसकी पिटाई की। बाद में घर लाकर हत्या कर दी और शव गड्ढे में दबा दिया। हंसराज की हत्या कर नक्षत्रपाल ने उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। इसके लिए उसने करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदा। हत्या का पता चलने के बाद पुलिस शव बरामदगी के लिए गड्ढा खुदवा रही है। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!