यूपी

सपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा दहाड़े

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का करेंगे विरोध

पीलीभीत. अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बारातबोझ में रानी अवन्तीबाई लोधी के जन्मोत्सव एक बारात घर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री  हेमराज वर्मा ने वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने रानी अवन्तीबाई लोधी के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा की वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में समाज की शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं से आह्वान किया कि वे वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रानी अवन्तीबाई लोधी जी के बताए साहस, स्वाभिमान और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता की।कार्यक्रम में सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष संतराम वर्मा, मेवाराम वर्मा पूर्व प्रधान, कालीचरण राजपूत, हरिराम वर्मा, राम औतार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा खेमकरन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल वर्मा,ललित वर्मा राम सनेही वर्मा, संतोष राजपूत, अशोक वर्मा,लाखन वर्मा, मरौरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, हरीश वर्मा ग्राम प्रधान,तुलाराम वर्मा, गोधन लाल, सत्यपाल, छत्रपाल लोधी, ओमप्रकाश वर्मा, भगवानदास वर्मा, गोपाल वर्मा, विनोद वर्मा, टीकाराम वर्मा, निरंजन लाल वर्मा, प्यारे लाल राजपूत आदि मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!