क्राइम

अवैध निर्माण की खबर छापने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला

जहानाबाद पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

पीलीभीत. जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सहगवां नगरिया में एक तालाब पर अवैध कब्जा कर आलीशान बिल्डिंग बनाने के मामले की खबर प्रकाशित करने पर दबंगों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला किया. मामले की तहरीर जहानाबाद पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे पीड़ित पत्रकार भयभीत है. गांव सहगवां नगरिया निवासी जुल्फिकार अहमद पुत्र श्री मोहम्मद अहमद ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के ही अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल मजीद आदि ने ग्राम समाज के तालाब पर अवैध कब्जा कर बिल्डिंग का निर्माण किया है जिसकी खबर उसने डीएनए डेली न्यूजपेपर में प्रकाशित की तब कल शाम वह गांव में ही एक चाय की दुकान पर खड़ा था कि अब्दुल हमीद व उसके भाइयों ने लाठी डंडे लेकर उसे घेर लिया और गाली गलौज के बाद उस पर हमला कर दिया, किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भाग गया. वरना दबंग लोग उसे मार देते घटना के बाद उसने थाने जाकर लिखित तहरीर पुलिस को दी, जिसमें कहा गया है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और वह किसी भी केस में उसे फंसवा सकते हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिससे पत्रकार भयभीत है उसने पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!