बॉलीवुड
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रचाई शादी, तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
दो बार पहले हो चुकी है शादी

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का वैवाहिक जीवन काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने 5 जुलाई को अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इससे पहले, उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी:पहली शादी (1986-2002): आमिर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत से पहले, 1986 में अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे—बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।दूसरी शादी (2005-2021): रीना से अलग होने के बाद, आमिर ने 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की। सरोगेसी के जरिए उनका एक बेटा, आजाद राव खान हुआ। आपसी सहमति से वे 15 साल बाद, साल 2021 में अलग हो गए। हालांकि, तलाक के बाद भी वे एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे. यूपी न्यूज़ डेस्क