क्राइम

चंदोई और गजरौला में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

पीलीभीत. शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई और गजरौला में सडक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्थना निवासी गोकरन दास (35) पुत्र होरीलाल गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से दहगला जा रहे थे। इसी दौरान चंदोई मार्ग पर अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में गोकरन दास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक विवाहित था। उसका 12 वर्षीय पुत्र भी है।
दूसरा हादसा गजरौला क्षेत्र की रिछौला चौकी के पास हुआ। पीलीभीत की ओर से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गुलाब सिंह (30) पुत्र पूरनलाल निवासी जमुनिया थाना माधोटांडा और जसपाल (28) पुत्र हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल आते समय गुलाब सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामलों में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!