क्राइम

लापरवाही: बिना शटडाउन के पोल पर चढ़ाने से हुई संविदा कर्मी की मौत,

बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और लाइनमैन दोषी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहे बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने और नीचे गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां मौके पर खड़ी रहीं, लेकिन आधे घंटे तक किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी नहीं दी।
बिना शटडाउन के पोल पर चढा दिया
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत शहर के मोहल्ला मदीने शाह का निवासी विजय राठौड़ (22) बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। मंगलवार को वह अपने साथी रामबाबू और जनार्दन के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के बाहर लगे विद्युत पोल पर फाल्ट ठीक करने गया था। शटडाउन न होने के बावजूद उसे एसडीओ, जेई और लाइनमैन ने पोल पर चढा दिया, जिसकी चपेट में विजय आ गया। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह सीढ़ी से सीधे जमीन पर आ गिरा।
अधिकारियों ने साधी चुप्पी
प्रत्यक्षदर्शी और साथी कर्मचारी रामबाबू ने बताया कि विजय जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। उन्होंने वहां मौजूद कलेक्ट्रेट स्टाफ और अधिकारियों से घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी की गुहार लगाई, लेकिन आधे घंटे तक कोई आगे नहीं आया। परिसर में कई सरकारी गाड़ियां खड़ी थीं, पर किसी का दिल नहीं पसीजा। आखिरकार करीब आधे घंटे बाद एम्बुलेंस के पहुंचने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच का विषय: हादसे की सूचना पाकर बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार यादव जिला अस्पताल पहुंचे। जब मीडिया ने उनसे कलेक्ट्रेट स्टाफ द्वारा घायल को समय पर गाड़ी न देने और संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया, तो वह चुप्पी साध गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इस मामले में बिजली विभाग के अभियंताओं की बड़ी लापरवाही रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!