क्राइम

रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों हर भरे पेड़ों का सफाया

वन विभाग की बिना अनुमति के काटे गए पेड

  1. Up news बरेली. रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विभाग परिसर में फैले 20 एकड़ के जंगल में से सैकड़ों पेड़ काट दिए गए। इसमें सागौन और आंवला के पेड़ शामिल हैं। कृषि विभाग के डीन उपेंद्र बालियान ने बताया कि बीते दिनों आंधी-तूफान से पेड़ों को काफी नुकसान हुआ था। किसी मजदूर ने बीड़ी पीकर फेंक दी थी। इससे आग लगने से विश्वविद्यालय को काफी नुकसान हुआ था। सूखे कचरे को साफ करना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें पेड़ कटवाने पड़े। इधर, वन रेंजर ओमवीर सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटान के लिए न तो विभाग से अनुमति ली गई, न ही सूचना दी गई। यह मामला अब विभाग के संज्ञान में आया है। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए रेंजर को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल एक ओर जहां एक पेड़ मां के नाम लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर हरियाली के कातिल बाज नहीं आ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!