टॉप न्यूज़

हरियाणा के संतलाल उर्फ़ मौसमलाल को भीषण गर्मी में लगती है सर्दी

सर्दी में लगती है गर्मी, दुनिया का आठवां अजूबा

चंडीगढ़. इस समय भयंकर गर्मी है. एसी, कूलर पंखे भी काम नहीं करते, लेकिन संतलाल उर्फ़ मौसमलाल दुनिया का आठवां अजूबा बन चुके हैं. उन्हें 43 डिग्री की गर्मी में इतनी ठंड लगती हैं कि दो कंबल ओढ़े रहते हैं आग से तापते हैं.

संतलाल कहते हैं कि बचपन से ही ऐसा है. बहुत जगह के डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

कहते हैं कि इतनी गर्मी है लेकिन मुझे ठंड लगती है. बचने के लिए हर समय कंबल रजाई की ज़रूरत पड़ती है. सुबह उठते ही आग जलाते हैं. तापते हैं.

और ठंड में इसका ठीक उल्टा होता है. मौसमलाल को ठंड के सीजन में गर्मी लगती है. जब सब कंबल रजाई में दुबके होते हैं, तब वह रजाई कंबल से दूर भागते हैं. ऐसे ही रहते हैं.

ठंड में लोग गरम पानी से नहाते हैं, लेकिन मैं ठंड में बहुत ठंडे पानी से नहाता हूँ वरना ठंड में गर्मी और अधिक लगती है.

लोग कहते हैं- मौसमलाल की कहानी दुनिया का आठवां अजूबा है.

मौसमलाल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के डेरोली अहीर गाँव में रहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!