क्राइम

बिलसंडा में युवक की बेरहमी पूर्वक पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दस के खिलाफ एफआईआर

रंजिशन युवक को पीट पीटकर कर दिया अधमरा

पीलीभीत. बिलसंडा में एक युवक को घेरकर बेहरमी पूर्वक पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
नगर के मोहल्ला भारतगंज निवासी मोहम्मद इरशाद ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व अभय से कहासुनी हो गई थी। जिसमें समझौता भी हो गया। 24 दिसंबर को शाम के वक्त वो बंडा तिराहे पर स्थित होटल पर चाय पी रहा था। इसी दौरान अभय, गोविंदा, शोभित, अंकित और पांच अज्ञात व्यक्ति जो कि अपना चेहरा छुपाए हुए आये और होटल के अंदर घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगे। अभय और उसके अन्य साथी मुझको होटल से लाठी डंडा से मारते हुए बाहर तक ले आए। अभय और गोविंदा के हाथों में अवैध तमंचा भी था। कई लोगों ने मुझको उक्त आरोपियों से बचाने का प्रयास किया। परंतु उक्त लोग जाते समय गंदी-गंदी गालियां देने लगे और कहा आज तो तू बचा लिया गया, फिर कभी मिला तो तुझे तमंचे की बट से नहीं सीधा गोली मार देंगे। पीड़ित ने खुद को जान का खतरा बताया है। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पिटाई में घायल युवक का मेडिकल कराया गया है।
……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!