Uncategorized

पीलीभीत: शास्त्री जयंती पर शिक्षक सम्मान, कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कायस्थ समाज के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजन की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि किरन सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. भरत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, डॉ. ममता सक्सेना, मंडल अध्यक्ष शिरीष सक्सेना और जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का पटका, बैज और पुष्पगुच्छ भेंट कर मोहित सक्सेना, विमल सेन और मनोज भटनागर ने स्वागत किया।

शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

विचार गोष्ठी में उपाधि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अमित सक्सेना, शिक्षक एनएम सक्सेना, अजय सक्सेना, सुमित सक्सेना और जितेश राज नक्श ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्शों पर विचार रखे। मुख्य अतिथि अनुराग श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज को प्रबुद्ध और जागरूक बताते हुए जनकल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में एनएम सक्सेना, अजय सक्सेना, पूर्व प्रधानाचार्या किरन सक्सेना, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष खरे, विनय सक्सेना, वर्षा सक्सेना, अमित सक्सेना, अल्पना सक्सेना, सुमित सक्सेना, कुणाल सक्सेना, जितेश राज नक्श, अविनाश चंद्र, मंजरी सक्सेना, दिव्यांशी सक्सेना, रश्मि सक्सेना, यश भटनागर और प्रधानाचार्या अदिति सक्सेना को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रबंधक हर्ष कंचन ने किया। जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों और आयोजन टीम का आभार जताया। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल प्रबंधन को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज सक्सेना, रामानुज, राहुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!