टॉप न्यूज़

शहर की पिंक सिटी कॉलोनी पर फिर चला प्रशासन का बुलडोजर

कालोनाइजर मास्टर अहमद नबी और उसके पुत्र ने किया विरोध

पीलीभीत. लंबे समय से अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के आरोपों को लेकर विवादों में रही पिंक सिटी कॉलोनी में बुधवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। खकरा नदी के किनारे नदी के 100 मीटर दायरे में कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 100 मीटर सड़क को नगरपालिका, राजस्व और विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान कॉलोनाइजर मास्टर अहमद नबी और उसके पुत्र ने इसका विरोध भी किया लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे उसकी एक न चली. ध्यान रहे कि इससे पहले भी मास्टर विवादों में रहा है और उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत तमाम धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. लेकिन सत्ता के संरक्षण के चलते उसे लगातार अभयदान मिलता रहा है@ सुमित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!