क्राइम

मां से नाराज किशोरी ने हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग, चप्पलें और शाल मिली

आत्महत्या के प्रयास के लगाए जा रहे हैं कयास

पूरनपुर/पीलीभीत। मां से नाराज होकर एक किशोरी घर से निकल गई। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। हरदोई नहर के किनारे उसके कपड़े और चप्पलें मिलीं। किशोरी के नहर में डूबने के कयास लगाए जा रहे हैं। कलीनगर निवासी रमेश राजपूत की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी रविवार की सुबह जब सोकर उठी तो मां से घर के कार्य को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल पड़ी। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। नगर के कुछ लोगों ने बताया कि वह नहर की तरफ गई है, जब हरदोई नहर के आसपास उसकी तलाश की तो कलीनगर पुल के पास उसकी शॉल और चप्पलें पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। नहर के किनारे कपड़े मिलने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि किशोरी ने नहर में छलांग लगाई है। अत्यधिक ठंड होने के कारण किसी ने भी नहर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटाई। गोताखोर भी ठंडे पानी में घुसने से बचते नजर आए। फिलहाल अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस और स्वजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। किशोरी के पिता हरियाणा में कार्य करते हैं। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों को बुलाया गया है। किशोरी की बोट से तलाश कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!