क्राइम

नेहरू पार्क की दीवार तोड़कर नाले में गिरी फार्च्यूनर, हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

पुलिस ने जाम खुलवाया, अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत। आज शाम
टनकपुर हाईवे पर बेकाबू फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग रहा।
हादसा टनकपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू पार्क के समीप रविवार रात आठ बजे हुआ। गौहनिया चौराहे की ओर से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी सड़क पार करके नाले में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को गाड़ी में से बाहर निकाला। उसकी उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी चालक की पहचान थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी आजम पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। घायल युवक पीलीभीत की ओर से न्यूरिया की तरफ जा रहा था। हादसे का कारण अधिक स्पीड और चालक के नशे में होना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया है। हादसे के बाद टनकपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!