क्राइम
मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले ने पुलिस पर तमंचा ताना

मेरठ। पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस पर तमंचा ताने नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस उसे समझाकर सरेंडर करने के लिए कहती रही। पुलिसकर्मियों ने कहा- आप सरेंडर कर दो, हम आपके साथ हैं, कुछ नहीं होगा। बीच-बीच में युवक पानी भी पीता रहा। इसके बाद पुलिस की गाड़ी में बैठ गया.



