लोकल न्यूज़
भरा पचपेड़ा में नाले की खुदाई कर रहे मजदूरों पर मिट्टी का टीला गिरा, एक की मौत, दो घायल घायल
पोकलैंड मशीन से हो रहा था काम
पीलीभीत। भरा पचपेड़ा में पोकलैंड की धमक से गिरी मिट्टी में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए उनका उपचार किया जा रहा है. तहसील अमरिया क्षेत्र में विकसित हो रहे भरा पचपेड़ा में हुआ हादसा। तीन मजदूर सड़क किनारे बन रहे नाले में काम कर रहे थे , ऊपर से मिट्टी का टीला धंस गया । अमरिया के ही निवासी तीनों श्रमिकों में से एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य दो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, एसडीएम मंयक गोस्वामी ने पहुंच कर जानकारी ली। यूपीसीडा से पूरी जानकारी मांगी गई, मृतक के परिजनों की तरफ से शिकायत अभी नहीं दी गई। पूरे मामले की जानकारी एसडीएम अमरिया ने जिला प्रशासन को दी है। उनका कहना है परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.


