टॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

यूपी बोर्ड: पीलीभीत के टॉपर्स को सम्मानित करेगा जिला प्रशासन

डीएम बोले- हार्डवर्क का कोई विकल्प नहीं।
अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में करें सहयोग

सुमित सक्सेना, पीलीभीत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सफल परीक्षार्थियों को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि जनपद के बच्चों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। जिला प्रशासन टॉपर्स को कलेक्ट्रेट में बुलाकर सम्मानित करेगा।

जिलाधिकारी ने कम अंक पाने वाले बच्चों को निराश न होने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के कम अंक आए हैं, वह बिल्कुल निराश न हों। लगातार मेहनत जारी रखें, आगे फिर मौका मिलेगा तब खुद को साबित करें। हार्डवर्क का कोई विकल्प नहीं है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जिन बच्चों के अंक कम आए हैं, वह भविष्य में सफल नहीं हो सकते, बल्कि ऐसे बच्चों के सफल होने की संभावना अधिक रहती है। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का संदेश दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!