टॉप न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

श्रद्धालुओं को सुख सुविधा देना हमारी प्राथमिकता

टनकपुर/ उत्तराखंड. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तर भारत के प्रख्यात माँ पूर्णागिरि मेले का ठुलीगाड में   विधिवत शुभारंभ कर माँ भगवती के चरणों में नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति की कामना की।साथ ही जनपद चम्पावत के विकास हेतु समर्पित 74.54 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा यह केवल एक मेला नहीं बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का विराट उत्सव है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोपरि है। सुगम मार्ग, बेहतर व्यवस्थाएं, स्वच्छ वातावरण और सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, यह हमारी प्राथमिकताएं हैं। आस्था के प्रति सम्मान और विकास के प्रति संकल्प…यही हमारी नीति और कार्यसंस्कृति है। इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!