Uncategorizedटॉप न्यूज़

मशहूर शायर बशीर बद्र के जनाजे में सिर्फ 20 लोग, ये मतलबों के सलाम थे…

मशहूर शायर बशीर बद्र साहब को गुमनाम सी विदाई

भोपाल ब्यूरो. कल मशहूर शायर बशीर बद्र की अंतिम यात्रा में लगभग 20 लोग शामिल हुए।सोचिए जिसके शेर लाखों लोगों की ज़ुबान पर रहते हैं, उन्हें ऐसी गुमनाम सी विदाई दे दी गई।भोपाल साहित्य और संस्कृति का गढ़ माना जाता है। पता नहीं कितने, लेखक, कवि, शायर, पत्रकार, कलाकार भोपाल में हैं. भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम लोग वहाँ रहते हैं।

दरअसल, बशीर साहब पिछले कई सालों से डिमेंशिया से पीड़ित थे। इस वज़ह से भी वे अलगाव का शिकार हो गए थे। लोगों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया था, मगर ऐसा भी नहीं था कि वे हम सबकी स्मृतियों में भी नहीं थे। वे थे, मगर वे किसी के काम के नहीं रह गए थे, इसलिए लोगों को लगा कि अब क्या फ़ायदा।

यानी बशीर सही कहते थे- ये मतलबों के सलाम थे। अफसोस इस मशहूर शायर के जनाजे में इतने कम लोग कि बस उनके शेर से ही उन्हें विदाई दी जाए कि ये मतलबों के सलाम थे. अलविदा बशीर बद्र साहब 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!