टॉप न्यूज़

पीटीआर में बसी बंगाल टाइगर की रौबदार आहट…

कुछ दिन तो गुजारिए पीटीआर में

पीलीभीत.
जब नदी किनारे सन्नाटे को चीरता हुआ बंगाल टाइगर सामने आया, तो लगा जैसे प्रकृति ने अपने सबसे खूबसूरत रंगों से एक जीवंत चित्र रच दिया हो।
अगर आप भी जंगल की इस रॉयल झलक को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो सफर की सही शुरुआत करें।
अक्टूबर से जून का समय है सबसे अनमोल।
इन महीनों में  पीटीआर खुला रहता हैं और जानवर गर्मी से राहत पाने के लिए जलस्रोतों के करीब दिखाई देते हैं।
इस बीच आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व जरूर जाएं: जहां जंगल काला है, पर बाघ की छाया चमकती है
लेकिन ध्यान रहे कि
ये सफर सिर्फ फोटो के लिए नहीं, सम्मान और समझदारी के साथ करें। यहां आप मेहमान हैं, और ये उनकी ज़मीन है।
जंगल को महसूस कीजिए, छेड़िए नहीं। प्रकृति को देखें, लेकिन उसे बदलने की कोशिश न करें और सबसे ज़रूरी, बाघ से दूरी बनाए रखें, लेकिन दिल में उसकी जगह ज़रूर बनाएं। छाया व विवरण : @ तारिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!