क्राइम
पीलीभीत के वकीलों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में
पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित होने वाले मध्यस्थता केंद्र के लिए मुख्यालय के एक दर्जन अधिवक्ताओं का पहली जून से 5 जून तक लखनऊ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा.
जिला जजी में जिला जज रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है।प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र के लिए दर्जन भर अधिवक्ता नामित किए गए हैं।इन अधिवक्ताओं में ओमकार गुप्ता, राम सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, कुलविंदर सिंह,अमित पाठक, तारा दत्त, प्रवीण कुमार जायसवाल, काजी रिफाकत हुसैन फरहान, गुफरान अली रजवी, राधा रानी,रिचा दिक्षित और रीता शर्मा शामिल हैं।इन दर्जन भर अधिवक्ताओं का पहली जून से 5 जून तक न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 40 घंटे का प्रशिक्षण होगा।


