लोकल न्यूज़
मनोज कुमार पीलीभीत के नए अधीक्षण अभियंता विद्युत

पीलीभीत. विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना का यहां से लखनऊ स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर शासन ने लखनऊ जानकीपुरम से मनोज कुमार को पीलीभीत भेजा है, इससे पहले वे ट्रांसमीशन प्रतापगढ़ रह चुके हैं. उन्होंने आज यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया. उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति कराना उनकी प्राथमिकता है.



