लोकल न्यूज़

पूरनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई

आदर्शो पर चलने का संकल्प लें कार्यकर्ता: शरीफ खान

पूरनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, दलित सेना एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक तथा पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर पूरनपुर स्थित गरीब नवाज शादी हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ़ खान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, कमजोरों, दलितों एवं वंचित समाज के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन समाज सेवा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे युगपुरुष के आदर्शों को अपनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्यामचरण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए रामविलास पासवान ने अपने विभाग के कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा तथा उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सदैव न्यायपूर्ण निर्णय लिए।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ़ खान ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यूपी न्यूज़ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!