पीलीभीत में फंदे पर लटका मिला डेयरी पर काम करने वाले किशोर का शव
सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में बीती रात डेयरी पर काम करने वाले एक किशोर ने घर में फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है. थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 16 वर्षीय प्रिंस मौर्य पुत्र रामचरण मौर्य शहर के लीची बाग में एक डेयरी पर अपने भाई के साथ काम करता था। गुरुवार शाम को वह रोज की तरह काम करके वापस आया था उसका भाई हरचरण जब थोड़ी देर बाद वापस आया तो प्रिंस मौर्य का शव घर पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो मां गंगादेई भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.



