जितिन के प्रयास से किर्गिस्तान में फंसे 9 भारतीय बरेली पहुंचे
इसी साल तीन भारतीय और करेंगे वतन वापसी

पीलीभीत. किर्गिस्तान में पिछले कई माह से फंसे 12 भारतीयों में से 9 भारतीय नागरिक केंद्रीय मंत्री एवं जिले के मौजूदा सांसद जितिन प्रसाद के प्रयास से आज बरेली एयरपोर्ट पहुंच गए. इस दौरान क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संयोजक और सांसद प्रतिनिधि देव स्वरूप पटेल ने उनका स्वागत किया. उन्होंने बताया कि
बचे तीन लोगों को भी 30 दिसंबर से पहले घर वापसी कराई जाएगी. भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पीलीभीत में सम्मान एवं स्वागत किया जाएगा.
पीलीभीत के किर्गिस्तान में फंसे 12 लोगों की सकुशल घर वापसी के लिए 10 दिसंबर को जानकारी होने पर किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने उनके पीलीभीत में अलग-अलग गांव में रह रहे परिजनों से मिलकर उन्हें पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर पर बुलाकर उनकी तरफ से एक प्रार्थना पत्र पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद को दिया था. यह लोग धन के अभाव में भूखे प्यासे वहां फंसे थे, जिंहे एक एजेंट काम के लिए लेकर गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिला. सभी लोगों से पांच 5 5 लाख रुपए की ठगी की गई थी.



