टॉप न्यूज़

कड़ाके की ठंड, चाय की चुस्की और राज्य मंत्री संजय गंगवार का अपनापन

चाय की चुस्कियों के बीच जनता के दुख दर्द को जाना

पीलीभीत। आज सुबह मंगलवार को गन्ना एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार शहर के बीचों-बीच चावला चौराहा पर आयोजित चाय के चुस्की के साथ कार्यक्रम में पहुंचे गंगवार समर्थको ने जय श्री राम उद्घोष के साथ संजय सिंह गंगवार का पुष्प माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया ।इस अवसर पर गंगवार ने बाबा पाकड नाथ हनुमान जी के दर्शन करते हुए। आशीर्वाद लिया उसके उपरांत गंगवार ने अलाव के चारों ओर लगी कुर्सियों पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए वार्ता का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर गंगवार ने कहा कि जनपद के विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार डबल इंजन की सरकार ने विकास की गंगा बहते हुए मेडिकल कॉलेज खमीर फैक्ट्री और नर्सिंग कॉलेज तथा बेरोजगार युवक युवती के लिए नए रोजगार मुहैया करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में पीएम श्री विद्यालय तथा मुख्यमंत्री निशुल्क शिक्षा योजना तथा खेलो इंडिया के तहत युवाओं का मान बढ़ाया है। गंगवार ने कहा डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है। चाय की चुस्की लेते हुए गंगवार ने कहा आने वाले समय में पीलीभीत का चौमुखी विकास और प्रत्येक बेरोजगार युवाओं के हाथ में काम होगा क्योंकि हमारी सरकार जाति धर्म मजहब देखकर नहीं मानवता देखकर काम करती है। इस अवसर पर आज की चौपाल में वार्ड नंबर 25 के सभासद सक्सेना,सुधीर पाल सिंह, भगवान दास गंगवार समाजसेवी मनोज पटेल, चिरंजीवी गौर ,निखिल जगोता, नंदलाल राजपूत, मुन्ना कामरेड, विनोद तिवारी, उमेश जैसवार, अनिल जैसवार, श्रवण सिंह जैसवार ,अटल वाल्मीकि, मनोज मिश्रा अंबरीश शर्मा अंबू, प्रतीक पाण्डेय, सुमित गुप्ता, सभासद चेतन गंगवार, राज्य मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राकेश सिंह, विवेक सिंह चौहान,प्रभाकर सिंह एडवोकेट राजेंद्र कुमार एडवोकेट भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान देवेंद्र सिंह पटेल आकाश शर्मा प्रशांत गंगवार रवि, पूरन लाल गंगवार जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा, ओपी वर्मा भाजपा नगर मंत्री, आदि मौजूद रहे।
————
कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के डायरेक्टर आशीष पटेल जो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनकी बीमारी की सूचना मिलने के उपरांत राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पटेल को देखने उनके निवास स्थान डोरी लाल फाटक पर पहुंचकर हाल-चाल पूछा तथा गंगवार ने लखनऊ और दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण करने की भी सलाह दी है।
————–
चाय की चुस्की कार्यक्रम के समय एक मंद बुद्धि के युवक ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से फरियाद करते हुए सरकारी गाड़ी में बैठकर घूमने का अनुरोध किया गया। गंगवार ने उसकी फरियाद सुनते हुए अपने ड्राइवर को निर्देशित किया कि हमारे शहर के मतदाता है और उनकी इच्छा को तत्काल पूरा किया जाए और दो चक्कर लगवा कर गाडी वापस ले आओ यह शहर में चाय की चुस्की कार्यक्रम में एक चर्चा का विषय देखते देखते बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!