टॉप न्यूज़

घने कोहरे में तीन शावकों के साथ नजर आई बाघिन

सैलानियों के रोमांच का नहीं रहा ठिकाना

पीलीभीत. सर्दी में सफारी करना और अधिक रोमांचकारी है। अगर आप जंगल सफारी और बाघ के दीदार करने के शौकीन हैं तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। यहां पर हर दिन बाघों के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। अब यहां पर एक साथ दो यहां उससे भी अधिक बाघ देखने को मिल जाते हैं। टाइगर रिजर्व में गुरुवार को जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को एक बाघिन के साथ तीन शावक भी राजा के अंदाज में विचरण करते नजर आए। यह नजारा पर्यटकों के लिए काफी रोचक रहा। दरअसल इस समय सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं। टाइगर रिजर्व में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। सुबह को तो यहां पर जमा देने वाली ठंड हो रही है। लेकिन फिर भी यहां पर पर्यटकों की कोई कमी नहीं है। गुरुवार को प्रथम पाली में भी काफी भीड़-भाड़ रही। जंगल में सफारी के लिए पर्यटक भी काफी उत्साहित दिखे।
कुछ पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे तभी एक बाघिन पर्यटकों के सामने आ गई। देखते ही देखते उसके तीन शावक भी धीरे-धीरे बाघिन के पास आ गये। बाघिन के शावक भी काफी बड़े थे। काफी देर तक बाघिन और उसके तीनों शावकों को पर्यटक देखते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!