राज्य

9 से 11 जनवरी तक बढेगा दिन का तापमान

फिर कुछ दिन जारी रहेगी शीतलहर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप से फौरी तौर पर राहत मिलने के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर में गुनगुनी धूप खिली लेकिन गलन भरी सर्द पछुआ ने लोगों को असहज किया। 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई.
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से 9 से 11 जनवरी के बीच दिन व रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त की संभावना है। इस दौरान पछुआ अपेक्षाकृत कम ठंडी होगी और गलन व कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। शुक्रवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में कहीं भी अति घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी नहीं है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जनवरी के बीच दिन व रात के तापमान में बढ़त से प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ मौसम फिर से करवट लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!