टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, राज्यमंत्री से मिले प्राचार्य डॉ. अमित कुमार

रोगी हित सर्वोच्च प्राथमिकता, नई सड़क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द होगा शुरू

सुमित सक्सेना✍️

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, पीलीभीत के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई इस मुलाकात में मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई।

राज्यमंत्री ने रोगी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से संबद्ध जिला चिकित्सालय में नई सड़क एवं बाउंड्रीवॉल के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही दोनों कार्यों का शुभारंभ कराया जाएगा। इससे मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आयुष्मान और आभा पर विशेष फोकस

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आभा (ABHA) और आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्राचार्य को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने राज्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से मेडिकल कॉलेज को प्रदेश में विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि मंत्री के सहयोग से संस्थान में मरीजों के हित में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा मेडिकल कॉलेज को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का प्रयास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!