लोकल न्यूज़
नव मनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य का स्वागत

पीलीभीत. नव मनोनीत भाजपा जिला अध्यक्ष सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य के नाम की घोषणा होते ही भाजपा के कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए और फूलमालाएं लाद कर उनका स्वागत किया. इस दौरान निवृतमान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर शर्मा, अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक वाजपेई एडवोकेट विवेक अवस्थी एडवोकेट ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी. इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता संयुक्त बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने भी श्री गोकुल मौर्य को बधाई दी है.



