अब जन शताब्दी एक्सप्रेस का मझोला में स्टापेज, जितिन ने दिखाई हरी झंडी
मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने रेल मंत्री से की थी मांग

पीलीभीत. रेलवे प्रशासन द्वारा जनता की मांग पर टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस का मझोला पकड़िया स्टेशन आज से दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव हो गया. जिले के सांसद एवं वाणिज्य उद्योग, इलेक्ट्राॅनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितिन प्रसाद ने मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अभी तक इस ट्रेन का ठहराव मझोला में नहीं होता था, जनता की मांग पर मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद से ठहराव की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई. आज केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद जितिन प्रसाद ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कराया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को वहां से रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत आगे बढ़ रही है. जिले को चहुमुखी विकास की ओर ले जाया जा रहा है. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, चमकौर सिंह, संजीव मिश्रा, योगेश बडगोती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे.



