क्राइम

लव, सैक्स, धोखा फिर प्रेमी की हत्या

माधोटांडा पुलिस ने किया सनसनी खेज हत्या कांड का खुलासा

पीलीभीत। पति, पत्नी और ‘वो’। पति पत्नी के बीच में जब भी कोई तीसरा प्रवेश करता है तो परिवार का बिखरना तय है। यही इस मामले में हुआ। पति और पत्नी के बीच में प्रेमी की एंट्री होती है। लव, सेक्स और धोखा के बाद प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। युवक की गुमशुदगी का मामले की जब तफ्तीश होती है तो परत दर परत सब साफ हो जाता है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड का राजफाश कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने कुबुल किया कि अवैध संबंधों के चलते ही उन्होंने युवक की हत्या की।
माधोटांडा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या 22 अप्रैल को बेहद शातिर ढंग से उस वक्त की जाती है, जब ग्राम बसंतपुर नौनेर निवासी जसवंत सिंह के पुत्र गुरबाज सिंह अपने घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। लेकिन 23 अप्रैल तक जब वह घर वापस नहीं लौटे।

स्वजन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 26 अप्रैल को जसवंत सिंह ने थाना माधोटांडा में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन थाना पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खेत में बने एक खंडहर में गुरबाज सिंह का शव बरामद हुआ।

मौके पर उसकी मोटरसाइकिल भी मिली। वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात शव की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई। बेटे का शव मिलने पर पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और रूट चार्ट के आधार पर जांच शुरू की।विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बुधवार को सुबह 8:20 बजे चित्तरपुर पुल के पास पूरनपुर जाने वाले मार्ग से बसंतपुर नौनेर निवासी सतेंदर और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकार की।

शुभप्रीत ने बताया कि उसका पिछले एक वर्ष से गुरबाज सिंह के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी गांव में फैलने से बदनामी हो रही थी। वह गुरबाज सिंह से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने गुरबाज से बातचीत करना बंद कर दिया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। काफी समझाने के बावजूद अश्लील वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर शुभप्रीत ने अपने पति सतेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

22 अप्रैल को दोनों ने गुरबाज को तकिया दीनारपुर स्थित उसी खंडहर में बुलाया, जहां वे पहले मिलते थे। दोनों ने मिलकर खंडहर में लोहे की राड से गुरबाज के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव के पास ही लोहे की राड और उसकी चेन छिपा दी।

घबराहट में दोनों देर रात तक पूरनपुर में घूमते रहे और फिर दूसरे रास्तेसे घर लौटे। रास्ते में गुलाबटांडा नहर में मृतक का मोबाइल फोन फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड और मृतक की पीली धातु की चेन बरामद की है।

दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक अमरीश बाबू, महिला उपनिरीक्षक पारुल, कांस्टेबल हितेश तोमर और महिला कांस्टेबल अंकिता की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!