लोकल न्यूज़
पश्चिम बंगाल में भाजपा को जीत दिला कर लौटे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का पूरनपुर में भव्य स्वागत
पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किया

पूरनपुर (पीलीभीत):
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत एवं चुनाव प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आज अपने गृह जनपद पीलीभीत आगमन पर पूरनपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया. श्री गुप्ता ने उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.
नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा मंत्री जी को फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, प्रज्ज्वल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




