टॉप न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली

सभी व्यापारी अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाएं: गुलाटी

पूरनपुर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों को राष्ट्रीय ध्वज तरित किए। इस दौरान श्री गुलाटी ने व्यापारियों से अपील की गई कि 10 से 17 अगस्त तक अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा लगाते समय उसकी गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि 17 अगस्त के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। अभियान का उद्देश्य पूरनपुर में अधिक से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। व्यापारियों और नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। इस दौरान भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य अशोक खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष जाहिद खां, विजय पाल सिंह विक्की, बलजीत खैरा, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उमर खां, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजा गुप्ता, श्याम गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कौशल जायसवाल, राजेंद्र गुलाटी, राहुल जायसवाल, गौरव पांडेय एडवोकेट और अहमद मियां सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!