पेंटालून, बर्गर किंग समेत कई प्रतिष्ठानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्यवाही, जुर्माना वसूला , नोटिस किए जारी

अमित शुक्ला, मुरादाबाद. विधिक माप विज्ञानं विभाग मुरादाबाद ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्यवाही कर डाली टांडा रोड स्थित मोनू सैनी ढाबे पर गोल्ड फ्लेक सिगरेट 115 मूल्य की जगह 150 रूपये बेचने पर कार्यवाही की इसी कड़ी में जयंतीपुर में शाकिर अली किराना स्टोर पर अमूल का मक्खन 58 रूपये की जगह 62 रूपये बेचते पकड़ लिया इसके बाद कांठ रोड स्थित बर्गर किंग पर शीतल पेय और पोटैटो फ्राई को नापने वाला उपकरण मौके पर ना मिलने की स्थिति में रूपये एक लाख का जुर्माना लगाकर जमा कराया पेंटालून शोरूम पर भी 50000 का जुर्माना लगाया गया वहाँ तकिये पर घोषणाएं नियम के हिसाब से नहीं मिलीं ऐसे ही यूनिवर्सल कारपोरेशन लिमिटेड पर भी 50000 का जुर्माना लगाया गया अंत में मलीमा गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया इस कार्यवाही में राजेश कुमार जिला प्रभारी विधिक माप विज्ञानं विभाग मुरादाबाद सहायक आर एस अकेला निरीक्षक सुमित कुमार व पूरन सिंह मौजूद रहे.



