Uncategorized

उद्योग व्यापार मंडल के शैली बने नए जिलाध्यक्ष, अवनीश जायसवाल महामंत्री

अनूप अग्रवाल को अपदस्थ किया गया

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए अनूप अग्रवाल के स्थान पर जिला महामंत्री व सर्राफा कारोबारी शैली अग्रवाल को संगठन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बिलसंडा के खाद व्यापारी अवनीश जायसवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है. दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा आज शाम शहर के एक होटल में की जाएगी. हालांकि जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल और महामंत्री अवनीश जायसवाल के नामों पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा मोहर लगाई जा चुकी है और दोनों के मनोनयन पत्र भी जारी हो गए हैं. शाम को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी विधिवत रूप से दोनों के नाम की घोषणा करेंगे. जिसके लिए बाकायदा प्रेस वार्ता बुलाई गई है. व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विधिवत घोषणा शाम को की जाएगी. गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था. आरोप था कि उन्होंने तमाम व्यापारियों की गोपनीय खबरों को मीडिया को लीक किया, जिसको लेकर जिलाध्यक्ष और महामंत्री के बीच खींचतान चल रही थी, मामला शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा तब फिलहाल अनूप अग्रवाल को पदस्थ कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!