टॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

टॉपर टॉक: नंबर वन आने का पूरा भरोसा था, रात में 2 बजे तक की पढ़ाई

– पिता प्राइवेट शिक्षक व मां शिक्षामित्र, प्रधानाचार्य ने कराया मुंह मीठा
@सुमित सक्सेना
हाईस्कूल में टॉप करने वाले यश प्रजापति ने कामयाबी का राज बताते हुए अपनी स्ट्रेटजी साझा की। शहर के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र यश ने बताया कि उन्हें टॉप करने की पूरी उम्मीद थी, इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की। सनराइज कॉलोनी निवासी यश के पिता अटल प्रजापति एक प्राइवेट शिक्षक हैं व मां गंगा प्रजापति शिक्षामित्र हैं। उन्हें कुल 600 में से 566 अंक के साथ जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त हुआ।
यूपी न्यूज नेटवर्क 24 से बातचीत के दौरान यश ने बताया कि उन्हें हिंदी में 97, अंग्रेजी 88, गणित 98, सामाजिक विज्ञान 93, कला 93, विज्ञान 97 अंक हासिल हुई। वह रात को 2-3 बजे तक पढ़ाई करते थे। इस दौरान उन्होंने केवल 5-6 घंटे की नींद ली। अपनी कामयाबी में ज्ञानोदय के गुरुजी एप का अहम रोल बताया। यश को गणित में खास रुचि है व भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने मिठाई खिलाकर यश व अन्य छात्रों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विनोद श्रीवास्तव, शिक्षक प्रशांत सक्सेना, घनश्याम गुप्ता, संतोष तिवारी, लोकेश सिंह, मनु कृष्ण बाजपेई, राकेश वर्मा, तनु अग्निहोत्री, चांदगी राम वर्मा, योगेश मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, संजीव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!