भीषण गर्मी में राहत का इंतजाम, चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता की पहल की हो रही सराहना

पीलीभीत।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच नगर पालिका परिषद पूरनपुर ने राहगीरों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की पहल पर शहर के प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
पालिका प्रशासन के अनुसार, दिल्ली में किए गए आधुनिक इंतजामों की तर्ज पर हरियाणा से विशेष टेंट मंगाकर लगाए गए हैं। इन टेंटों में बड़े कूलरों के साथ गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिल सके।
शीतल पेयजल केंद्रों पर दिन-रात पालिका कर्मी तैनात हैं, जो राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में नगर पालिका की यह पहल लोगों के लिए काफी राहतभरी साबित हो रही है।
पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आमजन को भीषण गर्मी और लू से बचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की अपील भी की।
नगर पालिका की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच शीतल पेयजल और विश्राम की यह व्यवस्था राहगीरों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।




