यूपीराज्यलोकल न्यूज़

श्री अग्रवाल सभा चुनाव: अध्यक्ष पद पर पांच दावेदार, नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, मुख्य चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव का दिलाया भरोसा

पीलीभीत। श्री अग्रवाल सभा, पीलीभीत के त्रिवार्षिक चुनाव (2026–2029) के तहत मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पांच उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है।

अध्यक्ष पद पर अश्वनी अग्रवाल, अतुल अग्रवाल (पीपल), राजीव कुमार अग्रवाल (टी.टी.), अनूप अग्रवाल एवं शैली अग्रवाल ने नामांकन किया। मंत्री पद के लिए राजेश अग्रवाल (बिचले), अभिषेक अग्रवाल और देवेश बंसल मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर नीरज अग्रवाल (महातिया), वैभव अग्रवाल और विनय कुमार गर्ग ने नामांकन दाखिल किया।

उपमंत्री पद के लिए प्रयांश अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल और विकास अग्रवाल ने नामांकन प्रस्तुत किए। कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल एवं लव अग्रवाल, जबकि कानूनी सलाहकार पद पर ऋषि अग्रवाल, रजत अग्रवाल और नवीन अग्रवाल ने दावेदारी पेश की। ऑडिटर पद के लिए सीए पुलकित अग्रवाल ने नामांकन किया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के 19 पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में दिलीप अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (पेशकार), सीए रजत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल (पिंकू) एवं सीए संजय अग्रवाल ने सहयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि आगे की निर्वाचन प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!