राजनीति

सभासद गोकुल मौर्य के हाथ पीलीभीत भाजपा की कमान

निवृतमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के हैं खास

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के सभासद पीलीभीत नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गोकुल प्रसाद मौर्य को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है ।गुरुवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीलीभीत  समेत 11 भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि 8 जनवरी 2025 को जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए 28 आवेदक ने चुनाव अधिकारी, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान के समक्ष अपने नामांकन दाखिल किए थे। प्रदेश में दो चरणों में कई जनपदों के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया था।
पीलीभीत सहित कई जनपद में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा बाकी थी। गुरुवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीलीभीत जनपद के लिए मौर्य वर्ग से पिछड़ी जाति के गोकुल प्रसाद मौर्य को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया।
गोकुल प्रसाद मौर्य वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। पीलीभीत जनपद में पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष को बनाने का निर्णय पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लिया। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि
जनपद में किसान बिरादरी के दो विधायक हैं ।कुर्मी बिरादरी से प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। मौर्य बिरादरी के लोग भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं ।इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने मौर्य बिरादरी को साधने के लिए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर गोकुल प्रसाद मौर्य को जिला अध्यक्ष बना दिया।

गोकुल प्रसाद मौर्य नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अपनी पत्नी संगीता मौर्य के लिए टिकट मांग रहे थे। डॉक्टर आस्था अग्रवाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने अपनी पत्नी संगीता मौर्य का निर्दलीय नामांकन करवा दिया था। जो बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आगे उन्हें सही जगह एडजस्ट करने के आश्वासन पर वापस ले लिया गया था। वे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के करीबी माने जाते हैं. @ रिपोर्ट यूपी न्यूज़ डेस्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!