सुधीर तिवारी की रोजा अफ्तार पार्टी ने दिया एकता का संदेश
पूर्व मंत्री अताउर रहमान रहे मेहमाने खुसूसी

पीलीभीत। पवित्र माह
रमज़ान के आखिरी जुमे अलविदा को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर तिवारी एडवोकेट ने विशाल रोजा अफ्तार का आयोजन किया. जिसमें उमड़ी भीड़ ने न केवल कौमी एकता का संदेश दिया, बल्कि शहर की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी। कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी ने शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया। श्री तिवारी के इस आयोजन में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई। सुधीर तिवारी सदर विधानसभा क्षेत्र से 2027 के चुनाव में सपा से टिकट की प्रबल दावेदार हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी रही। इससे जहां सुधीर तिवारी का राजनीतिक कद बढ़ा, वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भी उनके आयोजन में जुटी.
बेतहाशा भीड़ को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। शाम 6 बजे बेलों का चौराहा स्थित निशात मैरिज हॉल में आयोजित इस विशाल रोजा अफ्तार कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर तिवारी, कार्यक्रम संयोजक ऑल इंडिया जमीअत उर राईन कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव इजहार मलिक,ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अखलाक अंसारी ने मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री/विधायक अताउर्रहमान की अगवानी की। इस दौरान पूर्व मंत्री अता उर रहमान ने श्री तिवारी के इस प्रयास की सराहना की. कहा कि आज इस नफरत के दौर में ऐसे गंगा जमुनी तहजीब के कार्यक्रमों की आवश्यकता है.
नियत समय पर मौलाना जाहिद ने अजान दी। इसके साथ ही मौजूद जनसमूह ने लजीज व्यंजनों के साथ रोजा खोलना शुरू कर दिया।
रोजा अफ्तार के लिए जिन व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, उनमें कौमी एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली मावे की मीठी गुझिया को विशेष रूप से शामिल किया गया। मुख्य अतिथि ने मीठी गुझिया खाकर ही रोजा खोला। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा संदेश क्या हो सकता है कि एक तरफ रोजा अफ्तार का अवसर है और दूसरी तरफ होली की गुझिया। यही समाजवादी पार्टी की विशेषता है कि वह सभी त्योहारों और समुदायों को साथ लेकर चलती है।
कार्यक्रम में पूर्व डीजीसी गुफरान अली रिजवी, सैयद हैदर जाफरी, शरद जायसवाल,
सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक दिनेश यादव, रिकू पांडे, दिनेश यादव (पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध), अमित पाठक एडवोकेट, सयुस जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, प्रमुख सिख नेता हरजिंदर सिंह कहलो, समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेता कुलदीप सिंह भुल्लर, पूरनपुर के वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप सोनकर, सपा के जिला उपाध्यक्ष बालक रामसागर, गयासुद्दीन, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज सक्सेना सप्पू, कांशी राम सरोज, धर्मेश गंगवार सहित हजारों लोगों की मौजूदगी रही. नहीं नजर आए जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री…. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर तिवारी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सपा के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू , पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी को भी बुलाया गया था लेकिन चारों नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए.

