लोकल न्यूज़
बरेली मंडल के 43 डाक्टर लापता, सेवाएं होगीं समाप्त
कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की
बरेली.
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में पैरामीटरों पर चर्चा की। इस दौरान सामने आया कि शाहजहांपुर के 25, बदायूं के 16, बरेली के 14 और पीलीभीत के आठ सीएचसी का निरीक्षण कराया गया, जहां कमियां मिली हैं। कई सीएचसी की फायर आदि की अनापत्ति भी लंबित है।बरेली में 20, बदायूं व पीलीभीत में नौ-नौ और शाहजहांपुर के पांच डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चलने को लेकर भी कहा कि इन डॉक्टरों से संपर्क करें। यदि नहीं आते हैं तो सेवा से मुक्त करने की कार्रवाई कर शासन को रिक्त पदों की सूचना भेजें।

मंडलायुक्त ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को बैनामों की जांच कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग, परिवहन विभाग की वसूली, बिजली निगम, नगर निकायों के राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने रियल टाइम खतौनी, चकबंदी, ई-ऑफिस, रेरा की वसूली प्रमाण पत्र से संबंधित राजस्व की वसूली की भी समीक्षा की।